नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेवा फार्मेसी और यूपी पुलिस ने दर्ज की जीत
रामपुर में ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित के.पी. सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सेवा फार्मेसी और उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोमांचक जीत हासिल की। सेवा फार्मेसी ने टीएनएम अकादमी को हराया, जबकि यूपी पुलिस ने एस.एस. इलेवन नोएडा को 9 विकेट से पराजित किया।

रामपुर। ज्वाला क्लब वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित के.पी. सिंह मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। टूर्नामेंट में सोमवार रात दो बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें सेवा फार्मेसी और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार आगाज किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहला मैच
टूर्नामेंट का पहला मैच सेवा फार्मेसी ने टीएनएम अकादमी की टीमों के बीच खेला गया। टीएनएम क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कार्तिक यादव ने 28 गेंदों में 63 रन और अभिषेक भाटी ने 41 गेंदों में 48 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। जवाब में उतरी सेवा फार्मेसी की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 12.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 176 रन का लक्ष्य हासिल कर टीएनएम अकादमी को पराजित किया। सेवा फार्मेसी की ओर से जैन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। टीएनएम अकादमी के लिए आदित्य भाटी और शांतनु सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच
रात्रि में खेले गए दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए एस.एस. इलेवन नोएडा को 9 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस.एस. इलेवन नोएडा की टीम यूपी पुलिस की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 14.4 ओवर में मात्र 85 रनों पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सीएच साहिल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
उपस्थित लोग
मैच के दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस रोमांचक आयोजन के दौरान ग्राउंड पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अमित सिंह, बंटी राठौर, विनय, विक्की सक्सेना, संजू, अविनाश, हरिओम, लकी, विनोद, सूर्यकांत, शिवम भारद्वाज, त्रिभुवन, सुल्तान, शावेज, अभिषेक, अखिलेश, वरुण, विजय, हर्ष, अमित, विवेक, ध्रुव, सोनू, सूर्यप्रकाश, हसीन और नन्हे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी मैचों में भी इसी तरह के रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


