रामपुर में घर में घुसकर सामान और पचास हजार की नगदी लूटी
गंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर 50 हजार की नगदी समेत सामान लूट लिया। तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में...
गंज कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर 50 हजार की नगदी समेत सामान लूट लिया। वारदात में तीन महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला बिलासपुर गेट की है। यहां दौलत राम की बेटी नीलम का परिवार रहता है। उसका घर को लेकर कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर दर्जर भर से अधिक लोगों ने एकत्र होकर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर वे घर में घुस गए मारपीट की। घर का सामान भी तोड़ डाला। विरोध करने पर महिलाओं को पकड़कर मारापीटा गया। घर का सामान नष्ट कर दिया गया। घर में रखे 50 हजार रुपये भी लूट लिए गए और सामान भी लूट लिया। मारपीट में माधुरी, राधा, रजनी और नन्हीं घायल हो गईं। दंबग कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।