Rampur News: रक्षाबंधन पर तैनात रहेंगे 19 एंटी रोमियो स्क्वायड

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर बेहतर कानून व्यवस्था और यातायात के लिए एसपी ने सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। 19 एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात किए गए हैं ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। बाजार, रेलवे और बस स्टेशन पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, और छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Rampur News: रक्षाबंधन पर तैनात रहेंगे 19 एंटी रोमियो स्क्वायड

Rampur News: रामपुर। रक्षाबंधन पर बेहतर कानून व्यवस्था व यातायात को सुगम बनाने के लिए एसपी ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। बहनों की सुरक्षा के लिए जिले में 19 एंटी रोमियो स्क्वायड तैनात करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश में बताया कि रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रामपुर में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। रामपुर में रक्षा बंधन पर बाजारों के साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं व अन्य लोगों की भीड़ होगी। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले ही बाजार देर रात तक खुले रहते हैं।

महिलाओं की अधिक भीड़ होने के कारण छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग, लूट आदि की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसके दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबंध कर विशेष सतर्कता बरती जाए। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जिले में थाना पुलिस के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वायड को तैनात किया गया है। इसके साथ रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों तथा हाईवे, मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: रक्षाबंधन पर तैनात रहेंगे 19 एंटी रोमियो स्क्वायड