मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा, केस दर्ज

Apr 13, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - टांडा में एक शादी की तैयारी के दौरान, लड़के पक्ष ने दहेज में कार और नकद की मांग की। मांग पूरी न होने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की मां ने पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला विवाह की रस्मों के बीच दहेज प्रथा की गंभीरता को उजागर करता है।

मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ा, केस दर्ज

टांडा। सगाई और गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद लड़का पक्ष ने नकदी और कार की डिमांड कर दी। मांग पूरी करने में अस्मर्थता जताई तो रिश्ता तोड़ दिया। लड़की की मां ने पांच आरोपी लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुटपुर निवासी महिला का कहना है कि उसकी पुत्री की शादी उत्तराखंड प्रदेश के टांडा उज्जैन आई टी आई उधम सिंह नगर निवासी ललित कुमार से दोनों पक्ष की सहमति से बीस अप्रैल को तय हुई थी। इससे पूर्व सोलह फरवरी को प्रथ्बी बैंकट हाल टांडा में सगाई और गोद भराई की रस्म दोनों पक्षों के दो सौ से अधिक मेहमानों की मौजूदगी पूरी हुई थी।

लड़की की मां का कहना है कि शादी की लग लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। विवाह पत्रिका भी पहुंच चुकी है। इसी दौरान दस मार्च को लड़के पक्ष की ओर से लड़का ललित कुमार ,राजेन्द्र, गीता रानी, अमित कुमार,चंचल द्वारा लड़की की माता को फोन करके बताया गया कि उन्हें दहेज में क्रेटा कार, पांच लाख रुपये तथा पांच तोले के आभूषण की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग पूरी न होने पर यह लोग शादी से मना करने लगें। लड़की की माँ द्वारा पांचों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।