12 गरीब परिवारों को डीएम-एसपी ने बांटे आयुष्मान और अंत्योदय कार्ड

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने 12 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना और अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्ड वितरित किए। इन कार्डों से गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज और राशन की सुविधा मिलेगी। महिलाओं ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

12 गरीब परिवारों को डीएम-एसपी ने बांटे आयुष्मान और अंत्योदय कार्ड

रामपुर। तहसील स्वार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जन-शिकायतों के निस्तारण के साथ ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों को योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 12 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना और अंत्योदय अन्न योजना के तहत कार्ड वितरित किए। पूरी तरह से जांच और सत्यापन के बाद सौंपे गए इन कार्डों से गरीब परिवारों को जहां गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज में मदद मिलेगी, वहीं मुफ्त राशन से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया था कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवार तक ही पहुंचे। इन सभी 12 लाभार्थियों की पात्रता की जांच और जमीनी स्तर पर सत्यापन संबंधित विभागों द्वारा पहले ही पूरा कर लिया गया था। समाधान दिवस के मौके पर जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद अपने हाथों से इन्हें कार्ड सौंपे, तो लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि सरकारी योजनाएं अब फाइलों से निकलकर सीधे जनता के हाथों तक पहुंच रही हैं।

मुफ्त इलाज और राशन से जीवन बन रहा सुगम

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंदों को सूचीबद्ध अस्पतालों में हर साल पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इसी उद्देश्य से यह कार्ड बांटे गए हैं ताकि पैसों के अभाव में किसी का इलाज न रुके। वहीं, अंत्योदय योजना के तहत समाज के सबसे कमजोर और गरीब तबके को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण सुगमता से हो सके।

Voice of UP

महिलाओं के चेहरों पर आई मुस्कान

सम्पूर्ण समाधान दिवस के इस विशेष आयोजन में जिन 12 पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए, उनमें मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाएं शामिल रहीं। इनमें मुकेश कुमार की पत्नी शब्बो रानी, अजय कुमार की पत्नी सोनिया, सलीम खां की पत्नी शिवा देवी, अजय कुमार की पत्नी शिखा और फूल सिंह की पत्नी बबीता को प्रमुखता से मंच पर कार्ड सौंपे गए। इन सभी लाभार्थियों ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन अहम योजनाओं से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और निर्बाध खाद्य सुरक्षा का मजबूत संबल मिला है।

डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे स्वयं पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करें और समयबद्ध रूप से उन्हें योजनाओं से जोड़ें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कितने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए?
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 12 पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए गए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।