ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरदुष्कर्म के आरोपी सहित रोजगार सेवक गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी सहित रोजगार सेवक गिरफ्तार

दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक रोजगार सेवक को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ...

दुष्कर्म के आरोपी सहित रोजगार सेवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 21 Jan 2021 05:54 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वार। हिन्दुस्तान संवाद

दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक रोजगार सेवक को भी गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया था।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पड़ोस के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि रिश्ता तय होने के बाद अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। अवैध संबंध बनाने से साफ इंकार कर दिया। आरोप है कि मंगेतर समेत ससुर इकरार अली, सास आमना, नंद निशा व जाकिर ने दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी थी। जब मांग पूरी नहीं होते देखा तब शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि 11 अगस्त 2020 को युवती दवा लेने के लिए घर से जा रही थी। तब उसकी नंद ने घर पर आने को कहा था। युवती से मना कर दिया था। घर के अंदर से परवेज व उसका साथी जाकिर आ गया और युवती को जबरन तंमचे के बल पर घर में उठाकर ले गए। डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस मामले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। लगभग सवा महीने बाद पुलिस ने मंगेतर परवेज को गिरफ्तार कर चालान किया है। कोतवाल रुम सिंह बघेल ने बताया कि शेष आरोपी जल्दी गिरफ्तार होंगे। उधर, मिलकताज खां गांव के रोजगार सेवक फारूक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ न्यायालय से एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें