पोते के लिए रिश्ता देखने जा रही वृद्धा की हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सैफनी/शाहबाद। पोते के लिए रिश्ता देखने जा रही एक वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।क्षेत्र के

पोते के लिए रिश्ता देखने जा रही वृद्धा की हादसे में मौत

सैफनी/शाहबाद। पोते के लिए रिश्ता देखने जा रही एक वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। क्षेत्र के गांव जगेसर निवासी सुनील कुमार बसपा के मिलक विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष हैं। मंगलवार को उनकी मां कृष्णा (70) पोते विक्की के साथ बाइक से मुरादाबाद जा रही थीं। परिजनों के अनुसार दोनों विक्की के लिए लड़की देखने रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहबाद-सैफनी मार्ग पर अचानक कृष्णा बाइक से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद विक्की उन्हें तत्काल उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

वृद्धा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की तैयारियों को लेकर उत्साह था, वहां अचानक मातम छा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।