Rampur News: खेत पर घूमने गया वृद्ध लापता, तहरीर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: मिलक। खेत पर गए वृद्ध लापता हो गया।पीड़ित ने अपने पिता की गुमशुदगी के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।कोतवाली क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव निवासी वृद्ध राम

Rampur News: खेत पर घूमने गया वृद्ध लापता, तहरीर

Rampur News: मिलक। खेत पर गए वृद्ध लापता हो गया।पीड़ित ने अपने पिता की गुमशुदगी के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के सिलई बड़ा गांव निवासी वृद्ध रामप्रसाद रहस्यमय ढंग से लापता हो गए।काफी तलाशने के बावजूद सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके पिता बुधवार सुबह करीब 5 बजे सो कर उठने के बाद जंगल की तरफ घूमने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। बताया कि पिता के न लौटने पर परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन उनका कोई कही पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।