Drunken Man Drowns in Pond While Harvesting Vegetables तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsDrunken Man Drowns in Pond While Harvesting Vegetables

तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Rampur News - एक 45 वर्षीय व्यक्ति, जो शराब के नशे में था, तालाब में सब्जी तोड़ने के लिए गया और डूब गया। घटना पईपुरा गांव में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में एक छोटा भाई, एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 10 Sep 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नशे की हालत में तालाब में लगी सब्जी तोड़ने के लिए घुसे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना क्षेत्र के गांव पईपुरा की है। ग्रामीणों ने गांव के रहने वाले करीब 45 वर्षीय राजन का शव तालाब में उतराते देखा तो हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

गांव के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक शराब के नशे का आदी था। शराब पीने के बाद वह तालाब में लगी सब्जी तोड़ने के लिए पानी में उतर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान के अनुसार मृतक के पिता गंगाराम व मां की मौत पहले हो चुकी है। उसके घर में हलवाई का काम करने वाला छोटा भाई साजन तथा विधवा बहन रजनी व उसकी पांच बेटियां हैं। एक अन्य भाई सागर खेती की दवाएं बेचने का काम करता है और बरेली जाकर रहने लगा है। मृतक नशे की लत के कारण कभी-कभार ही मजदूरी करने जाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।