Rampur News: मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट,9 पर केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News: रामपुर के शहजादनगर में रेहाना की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति फाजिल और आठ अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेहाना का आरोप है कि उससे बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी की मांग की गई तथा मांग पूरी न होने पर मारपीट और धमकियां दी गईं। उसने छेड़छाड़, जबरन संबंध बनाने की कोशिश और तीन तलाक की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

Rampur News: मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट,9 पर केस

Rampur News: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रेहाना की तहरीर पर शहजादनगर पुलिस ने पति समेत नौ ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रेहाना के मुताबिक उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले बिलासपुर क्षेत्र निवासी फाजिल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति उसका साथ नहीं देता और उसे घर से निकालने की धमकी भी देता है।महिला ने देवर जुबैर, ननदोई जाने आलम और सरताज समेत अन्य ससुरालियों पर छेड़छाड़ करने और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि पति नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करता है और तीन तलाक देने की धमकी देता है। पुलिस ने पति फाजिल, सास नूरजहां, देवर जुबैर, ननदों और ननदोइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट,9 पर केस