नैनीताल से लेकर घटनास्थल तक चेक किए तीन सौ सीसीटीवी कैमरे
Rampur News - रामपुर में महिला सिपाही लता सिंह की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। पति दान सिंह ने लता और उनके बेटे लड्डू की हत्या की योजना बनाई थी। दान सिंह ने उन्हें नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कार को डंपर से टकराने का नाटक किया और फिर आग लगा दी। पुलिस ने दान सिंह और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर। घटना को हादसा होने का दावा किया था, लिहाजा पुलिस भी यही मानकर चल रही थी। चूंकि मामला एक महिला सिपाही से जुड़ा हुआ था तो पुलिस ने डंपर की तलाश तेज की। इस संबंध में पुलिस ने जब कई स्थानों के सीसीटीवी खंगाले तो इस खतरनाक पटकथा के क्लू मिलने शुरू हुए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का पहलू बदला। नैनीताल से घटनास्थल तक की कड़ी से कड़ी जोड़ने शुरू की तो पुलिस के होश फाख्ता होने लगे। पुलिस ने इस दौरान तीन सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया था। हर पहलू की जांच करने के बाद जो सच सामने आया उसने पुलिस को भी चकरा दिया।
हकीकत में यह कोई सड़क हादसा नहीं था, बल्कि डबल मर्डर की सोची समझी साजिश थी और रचने वाला महिला सिपाही लता सिंह का पति दान सिंह था। दोनों के बीच हुई थी लव मैरिजरामपुर। महिला सिपाही लता मूलत: सीतापुर जिले की रहने वाली थी। वर्ष 2021 में उसने मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह के साथ लव मैरिज की थी। इस साजिश का खुलासा करते हुए एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि शादी के बाद से लता सीतापुर में रहने के लिए दान सिंह पर दबाव डाल रही थी। जिस पर उसने लता और बेटे लड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने इस प्लान में रवि के अलावा टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनकपुर निवासी नूरहसन, सिविल लाइंस के पनवड़िया निवासी प्रदीप कुमार और पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंडका मदारपुर निवासी अब्दुल करीम को शामिल किया। फिर प्लान के तहत दान सिंह अपनी पत्नी लता और बेटे लड्डू को लेकर नैनीताल गया। साथ में रवि भी था। ------पहले खुद डंपर से टकराई कार फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आगरामपुर। नैनीताल से आते समय बाजपुर के पास दान सिंह ने कार रोकी और दो कोल्डड्रिंक ली। दोनों में उसने नींद की गोलियां मिला दी और लता और गुड्डू को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों अचेत हो गए। इसके बाद दान सिंह ने खौद से मुड़कर चाकू चौक वाली रोड पर खुद जिस तरफ लता बैठी थी, वह साइड डंपर से टकरा दी। ताकि कार क्षतिग्रस्त हो जाए और हादसा लगे। इसके बाद एक पेट्रोल पंप के आगे रास्ता सूना होने पर कार को रोक लिया। फोन करके दान सिंह ने अपने साथी प्रदीप और सलमान को पेट्रोल लेकर बुलाया। दोनों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी। इसके बाद दान सिंह व रवि कार से कूद गए। कुछ देर में ही कार धूं-धूंकर जलने लगी। ------महिला सिपाही ने दिखाई थी बहादुरी,रहीं नाकामरामपुर। हादसे में लड्डू तो कार के अंदर की जिंदा जल गया, जबकि हल्का होश आने पर लता ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने निकलने नहीं दिया था। इस बीच नजारा देखकर पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ तमाम लोग जुट गए। उन्होंने लता को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। प्लान फेल होता देख दान सिंह ने फिर पैतरा बदला, उसने एंबुलेंस से लता को ले जाने की बजाए अपने दोस्त नूरहसन को कार लेकर बुलाया। लता को कार में बैठाकर वह संजीवनी अस्पताल की ओर चल दिया लेकिन रास्ते में कार में रखी हथौड़ी से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। -----सिपाही की मौत के बाद मिलती विभाग से करोड़ों की रकमरामपुर। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि चूंकि दान सिंह का पिता इंदल सिंह होमगार्ड था, लिहाजा उसे अच्छी तरह से पता था कि अगर लता की मौत एक हादसा दिखा दिया जाए तो पुलिस विभाग से मिलने वाली रकम उसे मिल जाएगी। करोड़ों रुपये के लालच में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।-------पहले पत्नी की भी हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस रामपुर। एसपी ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले दान सिंह की शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी। रजनी के एक बेटी है, जो नौ साल की है और नाम किट्टो है। एसपी ने बताया कि उस हादसे की भी अब जांच की जा रही है। क्या वह हादसा भी तो किसी बीमे की रकम के लिए तो नहीं हुआ था। अगर जांच में यह बात सामने आती है तो दान सिंह पर शिकंजा और कसा जाएगा। ---------------अभी भी चल रहा प्रेम प्रसंग, तीसरी शादी का प्लानरामपुर। एसपी ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि दान सिंह का मौजूदा समय में किसी अन्य के साथ भी प्रेम-प्रसंग चल रहा है। लता को मारकर वह तीसरी शादी करने की फिराक में था। हालांकि उससे पहले ही दान सिंह का भंडा फूट गया।-----खुलासा करने वाली टीम को मिला इनामरामपुर। इस हत्याकांड का खुलासा करने में गंज प्रभारी पवन कुमार शर्मा समेत सोहनपाल सिंह, राजवेंद्र कौर, राहुल सिंह, पुनीत कांत, हिमांशु सिंघल, महकार, वेदप्रकाश, सतेंद्र कुमार, इब्राहिम और अंकुर को शामिल किया गया था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को अपने स्तर से 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।--------इन लोगों को किया गिरफ्ताररामपुर। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति दान सिंह, टांडा के सोनकपुर निवासी नूर हसन और पटवाई के मदारपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। जबकि,रवि और प्रदीप फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


