आशा कार्यकर्तीं को परेशान और धमकी देने में पांच पर केस
Rampur News - रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी हजियानी निवासी सीमा यूपीएचसी मौहल्ला बाग छोटे शाह में आशा कार्यकर्तीं के पद पर तैनात है। उनका तलाक का मुकदमा पति स

रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी हजियानी निवासी सीमा यूपीएचसी मोहल्ला बाग छोटे शाह में आशा कार्यकत्री पद पर तैनात है। उनका तलाक का मुकदमा पति सचिन से कोर्ट में चल रहा है। आशा ने आरोप लगाया कि रास्ते में जाते समय उसके ससुराल वाले परेशान करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हैं। ससुराल वाले तीन बार हमला भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने सीमा की बहन को फोन किया और गाली-गलौच करने लगे। पास में खड़ी महिला ने समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी गाली-गलौच कर दीं। आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सचिन, लक्ष्मी, नरेश कुमार, नितिन और अमन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


