रामपुर में गृह कलह में घर में लगाई आग, दंपति झुलसे

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम मवाना में गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने और पति पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पत्नी नीलू की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय रोहित घर लौटे थे और दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रामपुर में गृह कलह में घर में लगाई आग, दंपति झुलसे

दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम मवाना में गृह कलेश के चलते एक महिला ने अपने और पति पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। रविवार दोपहर करीब तीन बजे मजदूरी कर घर लौटे रोहित का पत्नी नीलू से विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर नीलू ने खुद पर और पति पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। घटना से घर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

चिकित्सकों के अनुसार पत्नी नीलू की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक रोहित की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur Newsरामपुर में गृह कलह में घर में लगाई आग, दंपति झुलसे