
जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर पेंशन रोकने के मामले में पंचायत सचिव निलंबित
Rampur News - -मिलक ब्लाक की ग्राम पंचायत रहसैना का मामला, पीड़ित व्यक्तियों ने जनसुनवाई में की थी शिकायत निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सचिव के द्वारा दो जिंदा द
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मिलक ब्लाक में तैनात पंचायत सचिव मोहसिन को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सचिव के द्वारा दो जिंदा दिव्यांग व्यक्तियों को मृत दिखाकर उनकी दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन रोकने पर की गई है। पीड़ित व्यक्तियों ने डीएम से शिकायत की थी। जन सुनवाई के दौरान दिव्यांग शमीम पुत्र नवीजान व अमीर अहमद पुत्र छिद्दन, निवासी ग्राम पंचायत रहसैना, तहसील मिलक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वे पैरों से दिव्यांग हैं और दिव्यांगता/वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे थे। सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी मोहसिन ने उन्हें मृतक दिखाकर उनकी पेंशन रोक दी, जबकि दोनों वर्तमान में जीवित हैं।
डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रूप से खंड विकास अधिकारी मिलक को जांच के आदेश किए थे। जांच में दोनों व्यक्तियों के जिंदा होने की बात सामने आई थी। इसके आधार पर सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी मोहसिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने यह आदेश किए हैं कि मृतक दिखाकर रोकी गई पेंशन की धनराशि संबंधित लाभार्थियों को तुरंत दिलाई जाए। इसी के साथ ही शिथिल पर्यवेक्षण के लिए मिलक के खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि जब ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर पेंशन का सत्यापन पूरा किया गया तो उसमें गौर क्यों नहीं किया गया। इसकी जवाबदेही बीडीओ की भी बनती है। --------------------- एडीओ पंचायत स्वार करेंगे मामले की पूरी जांच डीएम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिव को निलंबित कर इसकी विस्तार से जांच एडीओ पंचायत स्वार को सौंपी है। जांच के दौरान ब्लाक में और भी मामले सामने आ सकते हैं। निलंबन अवधि में पंचायत सचिव मोहसिन को शाहबाद ब्लाक से संबद्ध किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




