ओपीडी में पहुंच रहे बुखार, खांसी के मरीज

Feb 10, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में बुखार, खांसी, सर्दी और जुकाम के मरीज पहुंचे हैं। नेत्र रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए लंबी कतारें हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी से बचाव की सलाह दी गई है।

ओपीडी में पहुंच रहे बुखार, खांसी के मरीज

जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ लगी है। ओपीडी खुलने पर यहां बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम के मरीज काफी पहुंचे हैं। नेत्र रोग विभाग में भी ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। इसीलिए लोगों को सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बड़े-बुजुर्ग लोग सुबह मार्निंग वाक पर जाने से बचें। दिन में कुछ देर के लिए धूप में जरूर बैठें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।