अवैध कब्जे को लेकर लेखपाल-प्रधान में आरोप-प्रत्यारोप

Feb 11, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के शाहबाद में नरेंद्रपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्राम प्रधान पति राधेश ने लेखपाल सुमित सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की है। राधेश का कहना है कि लेखपाल की मिलीभगत से निर्माण हो रहा है, जबकि लेखपाल ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

अवैध कब्जे को लेकर लेखपाल-प्रधान में आरोप-प्रत्यारोप

रामपुर। शाहबाद के नरेंद्रपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण पर विवाद तेज हो गया है। ग्राम प्रधान पति राधेश ने हल्का लेखपाल सुमित सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार से शिकायत की है। राधेश का आरोप है कि एक व्यक्ति तहसीलदार न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन पर मकान बना रहा है। इस मामले में न्यायालय ने पहले भी आरोपी पर जुर्माना लगाया था लेकिन निर्माण कार्य जारी है। लेखपाल सुमित सक्सेना ने सभी आरोप खारिज करते हुए प्रधान पति पर पलटवार किया। उनका कहना है कि जिस भूमि को ग्राम समाज की बताया जा रहा है, वह नवीन परती है और उस पर पहले से आठ मकान बने हैं।

लेखपाल ने राधेश पर हफ्तेभर पहले हुए अवैध मिट्टी खनन की रिपोर्ट न दर्ज कराने का भी आरोप लगाया। राधेश ने मिट्टी खनन के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह खेत उनका नहीं बल्कि परिवार के किसी अन्य सदस्य का है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।