नाली की सफाई को लेकर भिड़े दो पक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रम्पुरा गांव में शनिवार सुबह नाली की सफाई को लेकर होरी लाल और नरेश के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाली की सफाई को लेकर भिड़े दो पक्ष

भोट। घर के आगे नाली की सफाई को लेकर शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी होरी लाल व नरेश पक्ष के विवाद हो गया।विवाद बड़ने पर दोनों के परिजन भी लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए।जिसमें होरी लाल पक्ष के विमला व कार्तिक तथा दूसरे पक्ष के नरेश , कुंवरपाल,विकास, मुनीश व रेनू मामूली रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी व सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपेार्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।