Rampur News: उद्योगपति श्रीश गुप्ता फिर बने आईआईए के चेयरमैन

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने श्रीश गुप्ता को उनकी सफलता के कारण एक बार फिर आईआईए रामपुर चैप्टर का चेयरमैन घोषित किया। गुप्ता ने इसे सेवा का एक अवसर बताया और अपनी टीम के साथ रामपुर के उद्योगों की भलाई के लिए आगे बढ़ने के आश्वासन दिया।

Rampur News: उद्योगपति श्रीश गुप्ता फिर बने आईआईए के चेयरमैन

Rampur News: रामपुर। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वर्तमान चेयरमैन श्रीश गुप्ता को उनकी सक्रियता एवम सफलतम कार्यकाल के आधार पर एक बार फिर आगामी कार्यकाल के लिए आईआईए रामपुर चैप्टर का चेयरमैन घोषित किया है। श्रीश गुप्ता ने इसे उद्योग की सेवाओं के लिए एक ओर अवसर बताया और कहा कि मैं इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाउंगा और रामपुर चैप्टर को ओर अधिक उचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयत्न करूंगा। गुप्ता गत छह वर्ष से अपनी टीम के साथ लगातार रामपुर के उद्योगों के हितों में कार्य कर रहे हैं।आईआईए के संरक्षक एसके गुप्ता, एसके अग्रवाल, विपिन कुमार, वीरेंदर जिंदल, रमेश अग्रवाल, अरविंद नंदा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता , अमृत कपूर, मुनन खान, मनोज गुप्ता, मनोज गर्ग, अमित जैन, आदर्श अग्रवाल,विनय बंसल, रामकुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल सीए, नरेश सिंघल एवं सरदार हरजिंदर सिंह ने उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।