
अब मोबाइल और कंप्यूटर पर अधिकारी देख सकेंगे बीट बुक
Rampur News - थाना और चौकियों की बीट को किया जा रहा है डिजिटलटल बीट बुक के डिजिटल होने से मॉनिटिरिंग होगी आसान बीट व्यवस्था में बीट आरक्षी को बनाया जा रहा और जिम्मे
पुलिस की बीट व्यवस्था अब और मजबूत होने वाली है। इसके लिए बीट बुक को डिजिटल किया जा रहा है। इससे पुलिस अधिकारी भी बीट आरक्षी को तलब किए बिना कंप्यूटर या मोबाइल पर एक क्लिक करके उसकी बीट बुक चेक कर सकेंगे। इस व्यवस्था से बीट बुक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी नजर आएगी। इस बीट बुक को सी-प्लान ऐप से भी जोड़ा जाएगा ताकि उससे भी मदद ली जा सके। जिले में 18 थाने और 51 पुलिस चौकी है। इन थानों और चौकियों को बीट के हिसाब से बांटा जाता है। जिससे हर क्षेत्र के लिए एक पुलिस कर्मी जिम्मेदारी उठा सके।

इन बीटों पर उपनिरीक्षक के साथ ही महिला सिपाही और पुरूष सिपाही की तैनाती होती है। वर्षों से बीट व्यवस्था लागू है। इस बीट के प्रभारी को अपने क्षेत्रकी पूरी जिम्मेदारी रखनी होती है। आए दिन इसको लेकर अधिकारियों को अपने पास बुलाकर बीट के संबंध में जानकारी लेनी होती है। लेकिन,अब इस व्यवस्था को भी डिजिटल किया जा रहा है। जिसके बाद से अधिकारी अपने मोबइल और कंप्यूटर पर बैठकर पूरी जानकारी ले सकेंगे। बीट आरक्षी या बीट अधिकारी की यह है जिम्मेदारी:: -बीट आरक्षी को अपने बीट क्षेत्र में नियमित रूप से पैदल या वाहन से गश्त करनी होती है। -बीट क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की जानकारी एकत्रित करना और वरिष्ठ अधिकारियों से साझा करना। -बीट क्षेत्र में होने वाले अपराध के रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाना। अपराधियों की निगरानी करना। -बीट आरक्षी की यह भी जिम्मेदारी है कि अपने बीट क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बना कर रखे। विवादों को सुलझाए। -बीट क्षेत्र के लोगों के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करना और जरूरत पड़ने पर उनका सहयोग लेना। -बीट क्षेत्र के लोगों की शिकायत सुनना और उसका समाधान कराना। -किसी भी अपराधिक घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति होने पर तत्काल मौके पर पहुंचना और पीड़ितों को राहत पहुंचाना। -बीट क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और वांछित व्यक्तियों की जानकारी और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना। -बीट क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाना और लोगों को पुलिस के सहयोग के लिए प्रेरित करना। -बीट क्षेत्र के धर्मस्थलों, त्योहार, मेलों, स्कूल-कॉलेजों, बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि की जानकारी रखना। ---- बीट बुक में होता है यह सब:: -बीट बुक उस क्षेत्र का पूरा नक्शा होता है, जिसमें उस क्षेत्र के बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी भवन, धर्मस्थल आदि की जानकारी होती है। -संवदेनशील इमारतें, सरकारी भवन, मेलों और त्योहार की भी सूची बीट बुक में रहती है। -बीट क्षेत्र के विभिन्न संगठनों, का विरण बीट बुक में रहताहै। -क्षेत्र के पुलिस अलर्ट पॉइंट, सीनियर सीटीजनों, पुलिस मित्रों के मोबाइल नंबर आदि की जानकारी। -अपराध और अपराधियों की विस्तृत सूचना। हिस्ट्रीशीटर और वांछित अपराधियों की जानकारी। -गश्त के दौरान देखी गई घटनाओं का रिकार्ड भी बीट बुक में रहता है। -पुलिस कार्यालय पर लगातार पुलिस कर्मियों की बीट बुक को चेक किया जा रहा है। बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी, महिलाओं को जागरुक करने एवं जनसंपर्क बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




