खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - देवरिया गांव के मुकेश ने एसपी को शिकायत दी है कि 9 मई को रामपुर से घर लौटते समय तेज गति से चल रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी टांग टूट गई। जब उन्होंने विरोध किया, तो ट्रैक्टर के मालिकों ने उन्हें गालियाँ दीं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,केस

थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी मुकेश ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया है कि नौ मई को कोई कार्य करके रामपुर से घर वापस आ रहे थे आरोप है रास्ते में सैफी धर्मकांटा के सामने खनन कर रही मिटटी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को तेज व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकल जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मोटरसाइकल रोड़ पर गिर गई जिसमें उनकी टांग टूट गई। जब विरोध किया तो पीछे से आ रही दो खनन के ट्रैक्टर ट्राली के मालिक गाली गलौज कर चले गए। वही गांव के व्यक्ति ने उनको पटवाई के निजी क्लीनिक पर इलाज कराया।

एसपी के आदेश पर पटवाई पुलिस ने इरफान, नाजिम, शहादत, घोसीपुरा निवासी के खिलाफ केस दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।