
तोपखाना से प्रानपुर सैदनगर मार्ग का हो चौड़ीकरण
Rampur News - रामपुर तोपखाना से प्रानपुर बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह मार्ग कई वर्ष से जर्जर है और बरसात के दौरान अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो जाता है, जिससे छात्रों और मरीजों को परेशानी होती है।
रामपुर तोपखाना से प्रानपुर बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने ग्रामीणों संग प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है। तोपखाना रामपुर से प्रानपुर बंजरिया सैदनगर टांडा को जाने वाले मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठने लगी है। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग का तोपखाना से प्रानपुर बंजरिया सैदनगर सम्पर्क मार्ग कई वर्ष से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। भारी बरसात के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से यह मार्ग बरसात के मौसम में अत्यन्त क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से स्कूल कॉलेज आने जाने वाले हजारो छात्र-छात्राओं व मरीजो को रामपुर मुख्यालय तक आवागमन में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण हेतु पूर्व में भी कई बार प्रस्ताव जिला स्तर से शासन को भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक कार्य नहीं हो सका है। बंजरिया मार्ग से ग्राम प्रानपुर, बैंजना, बैंजनी, दलेलनगर, अहमदनगर कलां, मरघटी, फैजगंज, सरकड़ी, अहमदाबाद, सिंगनी, साराबा, करीमपुर, परशुपुरा, हौंसपुर, नगली, बंजरिया, सैदनगर आदि दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों का रोजाना आवागमन रामपुर मुख्यालय के लिये होता है। जिस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य के साथ प्रदर्शन भी किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


