रामपुर में भी उठी गोमती नगर- सहारनपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग उठी है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा है। नैमिषारण्य धाम के महत्व के कारण साधुओं और श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी। साथ ही, केजीएमयू मेडिकल कॉलेज के निकटता से चिकित्सा लाभ भी होगा।

रामपुर में भी उठी गोमती नगर- सहारनपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

रामपुर। गाड़ी संख्या 26503 / 26504 गोमती नगर- सहारनपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग अब रामपुर में भी उठी है। इसको लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने कहा कि सीतापुर की तहसील मिश्रिख में नैमिषारण्य धाम स्थित है जो की सनातन प्रेमियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण आस्था का स्थान है। नैमिषारण्य से वर्ष भर अनेक साधु और महात्मा लोग रामपुर , बरेली व अन्य जिलों में कथा वाचन के लिए भ्रमण करते रहते हैं और अनेक श्रद्धालु वर्ष भर अपने-अपने साधनों से नैमिषारण्य में अनेको मंदिर के दर्शन करने लिए आते जाते रहते हैं।

जिस कारण वंदे भारत ट्रेन जो की गोमती नगर से सहारनपुर जंक्शन जाती है और सीतापुर रूकती ही है उसका स्टॉपेज रामपुर में भी होना चाहिए। अनेक और अनेक धर्म प्रेमियों की यही राय है जिससे वहां से आने जाने वाले साधु संतों और श्रद्धालुओं को भ्रमण करने में सुविधा होगी। इसके अलावा कहा कि इस ट्रेन का एक चिकित्सकीय लाभ भी मिलेगा डालीगंज जंक्शन(लखनऊ) रेलवे स्टेशन से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर केजीएमयू मेडिकल कॉलेज स्थित है जो लोग केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करना चाहते हैं डालीगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित केजीएमयू में अपना इलाज भी आसानी के साथ करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।