जिले के कई और संदिग्ध रडार पर, टीम का गांव में भी छापा
रामपुर रेलवे स्टेशन से 11 मार्च को दिल्ली की स्पेशल टीम ने किशोर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान कई संदिग्धों के नाम सामने आए। किशोर का मोबाइल ट्रेस करके उसे पकड़ा गया। उसकी रिमांड पर पूछताछ चल रही है। यह किशोर किसान आंदोलन में भी शामिल था, जहाँ उसने पुलिस के ड्रोन को गिराया था।

रामपुर। रामपुर स्टेशन से किशोर को पकड़कर ले जाकर पूछताछ करने के बाद कई और संदिग्धों के नाम सामने आए। जिसके बाद दिल्ली स्पेशल ब्रांच की एक टीम रविवार की देर शाम माटखेड़ा पहुंची। यहां टीम ने गांव में कई लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। साक्ष्य एकत्र कर टीम वापस लौट गई। 11 मार्च को किशोर के पकड़े जाने के बाद टीम ने उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल को भी कब्जे में लेकर जांच की गई। जानकारी में सामने आया कि इस दौरान कई और संदिग्धों के नाम सामने आए। जिस पर टीम उनके बारे में जानकारी जुटाने में लग गई।
इसी जांच को लेकर रविवार को एक टीम माटखेड़ा पहुंची टीम ने माटखेड़ा के आसपास गांवों में भी जांच की। इसके अलावा कई लोगों के बारे में जानकारी जुटाई है। थाना प्रभारी निशा खटाना ने बताया कि रविवार को टीम आने की जानकारी है। उसने अपनी खुद की जांच की है,अगर हमसे सहयोग मांगा जाता है तो किया जाएगा।14 मार्च को हुई पकड़े जाने की जानकारीरामपुर। दिल्ली की स्पेशल टीम ने किशोर को रामपुर रेलवे स्टेशन से 11 मार्च को पकड़ा था। इसके बाद उसे अपने साथ दिल्ली ले गए। वहां उससे पूछताछ की गई। जिसके बाद उनके नाना के नंबर पर दिल्ली की स्पेशल टीम की तरफ से फोन आया था, जिन्होंने उसके पकड़े जाने की जानकारी दी थी। जानकारी देते हुए बताया था कि किशोर को पकड़ा गया है,उसके कपड़े लेकर दिल्ली की पटियाला कोर्ट पहुंच जाए।किसान आंदोलन के दौरान भी नाम आया था सामनेरामपुर। किशोर के पकड़े जाने के बाद थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी की तो सामने आया था कि दिल्ली में हुए किसान आंदोलन के दौरान भी किशोर दिल्ली में शामिल हुआ था। वहां एक दिन किशोर ने दिल्ली पुलिस का उड़ता हुआ ड्रोन गिरा दिया था। जिस पर किसान संगठनों ने सम्मानित भी किया था।छह दिन की रिमांड पर किशोररामपुर। किशोर के पकड़े जाने के बाद परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर से दिल्ली की पटियाला कोर्ट में कुछ मिनट की मुलाकात हुई थी। जिस पर किशोर ने खुद को निर्दोष बताते हुए रामपुर स्टेशन से पकड़े जाने की जानकारी दी थी। परिजनों के अनुसार किशोर को छह दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।मोबाइल लोकेशन ट्रेस करती हुई रामपुर पहुंची थी टीमरामपुर। किशोर के पकड़ने के लिए दिल्ली की स्पेशल टीम ने किशोर के बारे में कई दिनों तक छानबीन की थी। इसके बाद वह टीम ने किशोर का मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली थी। टीम ने मोबाइल नंबर को ट्रेस किया,जिस पर सामने आया था कि 11 मार्च को किशोर ट्रेन में सवार है और ट्रेन रामपुर की तरफ जा रही है। जिस पर दिल्ली से एक टीम रामपुर पहुंची और रामपुर स्टेशन पर किशोर के उतरते ही उसे पकड़ लिया।


