
डीएम ने लिया संज्ञान तो हादसे रोकने को बनाई दीवार
Rampur News - शाहबाद रोड पर गोकुलधाम जाने वाली पुलिया की खराब हालत ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। जिला पंचायत के इंजीनियर ने पुलिया का निरीक्षण किया और डीएम के आदेश पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया। अब केवल...
शाहबाद रोड स्थित गोकुलधाम को जाने वाली टूटी पुलिया लोगों के लिए मुसीबत बन गई। पुलिया के निर्माण में ढिलाई बरती जा रही है। डीएम ने मामले का संज्ञान लिया तो जिला पंचायत के इंजीनियर ने मौका मुआयना किया। हादसे न हों इसके लिए दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया गया। अब इधर से सिर्फ दुपहिया वाहन या पैदल ही निकला जा सकता है। शाहबाद रोड स्थित अजीतपुर से आगे जिला पंचायत द्वारा पूर्व में नाला बनाया गया था, जो बारिश के मौसम में ओवरफ्लो हुआ तो गोकुलधाम को जाने वाली पुलिया को बदहाल कर गया। नतीजनता, पुलिस की नीचे की सपोर्ट वाल ढह गई और लिंटर चटख गया। अर्से बाद बाद भी जब पुलिया का निर्माण नहीं कराया है। जबकि, पुलिया से काफी आबादी का आवागमन रहता है। पुलिया का निर्माण न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। मामला जब डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने संज्ञान लिया। डीएम के आदेश पर जिला पंचायत के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिया के एक ओर दीवार बनवा दी, जिससे रास्ता बंद हो गया। पुलिस से दोपहिया वाहन ही गुजर पा रहे हैं। कार्यवाहक अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी ने बताया कि मौके पर इंजीनियर को भेजा था। रिपोर्ट मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




