Rampur News: मसवासी में साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Rampur News: मसवासी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार कुंवरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंवरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Rampur News: मसवासी। क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, चौकी क्षेत्र के गांव मिलक नौखरीद निवासी कुंवरपाल सिंह साइकिल से गांव के ही बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और साइकिल को कब्जे में ले लिया। हांलांकि, चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


