क्रिप्टो फंड में भी लगाते थे रूपए, 80 हजार फ्रीज

Feb 05, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - साइबर सेल पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने करीब तीस लाख रुपये की ठगी की। ये आरोपी सिविल लाइंस क्षेत्र में दो साल से सक्रिय थे और सोशल मीडिया के जरिए सस्ते आईफोन के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से पैसे वसूलते थे। पुलिस ने उनके क्रिप्टो फंड की रकम भी फ्रीज कर दी है।

क्रिप्टो फंड में भी लगाते थे रूपए, 80 हजार फ्रीज

साइबर सेल पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने करीब तीस लाख रूपए से अधिक की ठगी को अंजाम दिया। दोनों सिविल लाइंस क्षेत्र में दो साल से इस कार्य को कर रहे थे। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह क्रिप्टो फंड में भी ठगी की रकम को उपयोग में लेते थे। पुलिस ने उनके क्रिप्टो फंड की 80 हजार रूपए की रकम को फ्रीज कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस उनके साथियों और अन्य संबंधित जानकारी जुटाने में लग गई है। साइबर सेल पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत कर बताया था कि उसने सोशल मीडिया पर सस्ते आईफोन का विज्ञापन देखा था।

वहां से उसने भी आईफोन आर्डर कर दिया। उससे पचास हजार रूपए की रकम वसूली गई थी। लेकिन,आईफोन नहीं भेजा गया। जिस पर उसने शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। जिस पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम को युवकों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले आई और पूछताछ की। जिस पर सामने आया कि दोनों आरोपी मुस्तफा और साईम निवासी दरिया खां करीब दो साल से यह कार्य कर रहे थे। उनके द्वारा करीब तीस लाख रूपए से अधिक रूपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया,वहां से दोनों को जेली भेज दिया गया। अन्य राज्यों और विदेश के लोगों भी संपर्क में,पुलिस तलाश रही डाटा:: रामपुर। साइबर सेल पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर ले आई और उनसे पूछताछ की। जिसके बाद सामने आया कि इसने संपर्क में कई अन्य लोग भी शामिल है। इनमें कई राज्यों के अलावा विदेश में बैठे लोग भी शामिल है। पुलिस खातों,नंबरों और संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एआई का भी करते है उपयोग:: रामपुर। साइबर सेल पुलिस को जानकारी देते हुए दोनों ने बताया कि वह इस ठगी की घटना के लिए एआई का भी उपयोग करते थे। वह एआई की मदद से विज्ञापन के विडियो और फोटो बनाकर प्रचार करते थे। उनकी मदद से ठगी की घटना करते थे। फेक आर्डर बनाते थे:: रामपुर। जानकारी देते हुए साइबर सेल पुलिस ने बताया कि दोनों विज्ञापन के जरिए फेक आर्डर बुक करते थे। दोनों ने दो साल में करीब तीस लाख रूपए से अधिक के आर्डर बुक किए थे। आर्डर बुक करने के बाद उसकी डिलीवरी नहीं करते थे। सिविल लाइंस क्षेत्र बना साइबर ठगी का गढ़:: रामपुर,संवादाता। आज के दौर में साइबर ठगी का जाल प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। साइबर ठग प्रतिदिन लोगों को अपना शिकार बना रहे है। मगर जिले का सिविल लाइंस थाना क्षेत्र इस अपराध का गढ़ बन गया है। यहां आसानी से कमरों को किराए पर लेकर इस साइबर ठगी की गैंग को संचालित कर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बीते कुछ माह के अंदर तीन गैंग पकड़े गए है। इस क्षेत्र में कुछ माह पहले पकड़े गए गैंग की जानकारी के बाद सामने आया था कि यह गैंग बीते कई सालों से एक किराए के मकान में ठगी का कार्य कर रहे थे। गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। मगर यहां भी साइबर सेल पुलिस ने इस गैंग को पकड़ा था। जबकि,सिविल लाइंस थाना पुलिस इस कार्य से अंजान थीं। अब लगातार इस क्षेत्र में गैंगों के पकड़े जाने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। पांच हजार में दे रहे थे आईफोन:: रामपुर। साइबर सेल पुलिस की जानकारी में सामने आया कि आरोपी विज्ञापन के माध्यम से पांच हजार रूपए में आईफोन उपलब्ध कराने का झांसा देते थे। झांसे में आने के बाद मोबाइल फोन की डिलीवरी नहीं करते थे। इनके पास मिला यह:: रामपुर। आरोपियों के अलग-अलग बैंकिग व यूपीआई एप एक्टिव हैं। वर्तमान में तीन अलग-अलग म्यूल एकाउन्ट को ऑपरेट करना 20 से अधिक मोबाइल नंबर, 30 से अधिक जी-मेल लॉगिन पाईं गई। इनके खिलाफ दस से अधिक शिकायतें दर्ज:: रामपुर। पुलिस की जानकारी में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ दस से अधिक व्यक्तियों के साथ ऐमेजोन से आईफोन डिलीवरी करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने की शिकायतें साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हैं। -दोनों आरोपियों को साइबर सेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाया गया था। दोनों ने आईफोन के नाम पर ठगी का कार्य करने का आरोप था। दोनों के अपराधिक रिकार्ड और कार्य में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। -अनुराग सिंह,एएसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।