ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरसेंटा क्लाज बन छात्र-छात्राओं ने पेश किए कार्यक्रम

सेंटा क्लाज बन छात्र-छात्राओं ने पेश किए कार्यक्रम

आवास विकास प्रथम स्थित बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम संग मनाया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लाज की ड्रेस पहनकर सांस्कृतिक...

सेंटा क्लाज बन छात्र-छात्राओं ने पेश किए कार्यक्रम
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाSat, 23 Dec 2023 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आवास विकास प्रथम स्थित बचपन प्ले स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम संग मनाया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लाज की ड्रेस पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, उपहार भी बांटे। शिक्षिका प्राची यादव ने आयोजन के महत्व की जानकारी दी। बताया कि कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकता, जब तक कि वहां की युवा पीढ़ी में शिक्षा के साथ ही देश प्रेम, सत्य और वीरता जैसे गुणों का विकास न हो। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विश्व बंधुत्व व आपसी प्रेम का संदेश दिया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक रितु, प्रधानाचार्य इशिका भटनागर, श्वेता, प्राची, अमन, इकरा, वंशिका, साक्षी, सफिया, स्नेहा, राफिया, सलोनी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें