महिला के साथ मारपीट करने में एक पर केस
Apr 08, 2026 12:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में चांद बी ने पुलिस को बताया कि उसके मौसेरे भाई फैजान ने 15 हजार रुपए उधार लिए थे। जब उसने पैसे वापस मांगे, तो फैजान ने उसे लोहा मिल पर बुलाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी चांद बी ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि उसके मौसेरे भाई फैजान ने पंद्रह हजार रूपए उधार लिए थे। जब चांद बी ने रुपये वापस मांगे तो उसे रूपए देने के लिए लोहा मिल पर बुलाया। वहां पहुंचने पर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने फैजान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


