अब्दुल्ला के पासपोर्ट मामले में अपील पर फैसला आज

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाएगी। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला पर दो अलग जन्म तिथियों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया था। लोअर कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ अब अपील की गई है।

अब्दुल्ला के पासपोर्ट मामले में अपील पर फैसला आज

रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अपील पर अदालत शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकती है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की बहस पूर्व में पूरी हो चुकी है और पत्रावली पर वास्ते निर्णय 29 मई की तारीख मुकर्रर है। मालूम हो कि भाजपा नेता एवं शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पूर्व में सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म तिथि से दो पासपोर्ट बनवाए और दोनों का ही अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल किया। बाद विवेचना अदालत ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चला था।

जहां से अब्दुल्ला आजम को पिछले दिनों सात साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।लोअर कोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ अब्दुल्ला आजम ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपील दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने फैसले को चुनौती दी थी। वहीं, इसी मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से भी एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में लोअर कोर्ट के फैसले से असंतुष्टि जाहिर करते हुए सजा बढ़वाने के लिए अपील दाखिल की हुई है। अब्दुल्ला से जुड़े इन मामलों की अपील पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, जिसमें अदालत में अब्दुल्ला की अपील पर बीतीत तारीख को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट ने फैसले के लिए 29 मई की तारीख मुकर्रर की हुई है। अपील पर शुक्रवार को फैसला आ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।