13 साल बाद पटवाई एसओ समेत आठ पर हुए केस में दोबारा होगी जांच

Jan 13, 2026 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - करीब 13 साल पहले पटवाई थाने के तत्कालीन एसओ संजय त्यागी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर दर्ज मुकदमे की फिर से विवेचना होगी। कोर्ट के आदेश पर यह जांच दोबारा शुरू की गई है। इस मामले में आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

13 साल बाद पटवाई एसओ समेत आठ पर हुए केस में दोबारा होगी जांच

करीब 13 साल पहले पटवाई थाने के एसओ संजय त्यागी समेत आठ पुलिस कर्मियों पर दर्ज मुकदमें की दोबारा से विवेचना होगी। कोर्ट के आदेश के बाद पटवाई पुलिस को इसकी विवेचना दी है। हाल में एसओ संजय त्यागी हरदोई में तैनात है। मामला जून वर्ष 2012 का है। उस वक्त संजय कुमार त्यागी पटवाई एसओ थे। 24 जून की रात उन्होंने ग्राम चिकटी रामनगर में मुन्नी देवी पत्नी बिहारी लाल के यहां पर दबिश दी थी। आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही अभद्रता की थी। इस दौरान पुलिस ने छत पर सो रहे महिपाल को पकड़कर बुरी तरह से पीटा था।

पुलिस से बचने के लिए महिपाल ने छत से छलांग लगा दी थी। जिससे महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने महिपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से महिपाल को रेफर कर दिया गया था। बाद में दूसरे जिले में तीन माह तक महिपाल का उपचार चला था। इसके बाद मुन्नी देवी ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश के बाद पटवाई थाने में तत्कालीन एसओ संजय कुमार त्यागी समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में एफआर लगाते हुए केस बंद कर दिया था। केस बंद करने की जानकारी मिलने के बाद वादी लक्ष्मी देवी ने फिर कोर्ट की शरण ली थी। जिसके बाद कोर्ट ने केस रीओपेन कर पुन: विवेचना के आदेश कर दिए थे। अब इस मामले की विवेचना पटवाई थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं। केस में लगा दी थी एफआर: रामपुर। 2012 में तत्कालीन पटवाई एसओ संजय कुमार त्यागी समेत आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ था। हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी थी। वादी ने केस की पुन: विवेचना कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर केस को रीओपेन करते हुए जांच के आदेश कर दिए हैं। पुलिस कर्मियों को बचाने का लगा आरोप रामपुर। अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसमें पुलिस पर सही तरीके से विवेचना न करने और दोषी पुलिस वालों को बचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दोबारा निष्पक्ष विवेचना करने की मांग की थी। अब इसकी जांच दोबारा से शुरू हुई है। मौजूदा समय में हरदोई में हैं संजय कुमार त्यागी रामपुर। आरोपी तत्कालीन एसओ संजय कुमार त्यागी की तैनाती मौजूदा समय में हरदोई में हैं। प्रमोशन मिलने के बाद वह इंस्पेक्टर हो गए हैं और इस समय सदर कोतवाली का चार्ज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।