अब्दुल्ला की अपील पर सुनवाई टली, 12 मार्च को होगी
Feb 27, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में 12 मार्च को सुनवाई होगी।मालूम हो कि एमपी-एमएलए मजिस

रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में 12 मार्च को सुनवाई होगी। मालूम हो कि एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट से अब्दुल्ला आजम के चर्चित दो पासपोर्ट प्रकरण में सात साल की सजा हुई थी। जिसके बाद से अब्दुल्ला रामपुर की जेल में बंद हैं। इस मामले में अब्दुल्ला आजम ने लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की हुई है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी, जो टल गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



