Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCouple on Motorcycle Hit by Unknown Vehicle Woman Dies in Accident
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,महिला की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,महिला की मौत

संक्षेप:

Rampur News - केमरी,संवाददाता। बाइक पर सवार होकर घर जा रहे एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि,उनका पति चोटिल हो गया। हादसे

Tue, 26 Aug 2025 04:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

बाइक पर सवार होकर घर जा रहे एक दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि,उनका पति चोटिल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोठा जागीर निवासी सत्यवीर सिंह अपनी पत्नी गीता (40) के साथ शहजादनगर थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव में अपनी ससुराल गए थे। वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देर रात दोनों बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। परिजनों के मुताबिक केमरी रोड स्थित शिवनगर मोड़ पहुंचते ही एक छुट्टा पशु सड़क पार कर रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इतने में बराबर में एक वाहन सवार आया और छुट्टा पशु से टकराकर उनकी बाइक में टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहागीर उपचार के लिए ग्राम जनुनागर स्थित एक निजी अस्पताल में में ले गए और सूचना पुलिस को दी। वहां चिकित्सक ने देखते ही गीता को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।