घूसखोरी में गिरफ्तार लेखपाल संस्पेंड

Apr 08, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा।

घूसखोरी में गिरफ्तार लेखपाल संस्पेंड

रामपुर। पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर उप जिलाधिकारी टांडा ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि एक विरासत दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल शंभू कुमार काफी समय से ग्रामीण को परेशान कर रहा था। जिस पर ग्रामीण ने एंटी करप्शन टीम से मुरादाबाद कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विभाग ने जाल बिछाया और लेखपाल को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

सोमवार दोपहर जैसे ही लेखपाल ने नगर के टांडा बाजपुर रोड स्थित शान कॉम्प्लेक्स के पास पीड़ित से केमिकल लगे हुए नोट लिए, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने जब लेखपाल के हाथ धुलवाए, तो उनका रंग गुलाबी हो गया एंटी करप्शन टीम गिरफ्तार लेखपाल को लेकर थाना टांडा पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद टीम लेखपाल को टांडा पुलिस की सुपुर्दगी में देकर चली गई थी। प्रभारी निरीक्षक टांडा संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम राजस्व लेखपाल शंभू कुमार को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर उपजिलाधिकारी टांडा, राजकुमार भास्कर ने बताया कि राजस्व लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।