फैसले के करीब पहुंचा आजम पर दर्ज एक और मुकदमा

Apr 11, 2026 10:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ डीएम को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान का मामला फैसले के करीब पहुंच गया है। इसमें गवाही पूरी हो

फैसले के करीब पहुंचा आजम पर दर्ज एक और मुकदमा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ डीएम को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान का मामला फैसले के करीब पहुंच गया है। इसमें गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली अंतिम बहस में लगी है। शुक्रवार को अंतिम बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं ने शोक स्वरूप कार्य नहीं किया। अब अंतिम बहस के लिए 23 अप्रैल नियत हुई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का है। आजम खां पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब सपा और बसपा का गठबंधन था। रामपुर लोकसभा सीट सपा को मिली थी। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने कई बार विवादित बयानबाजी की थी।

उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हुए थे। चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर भी रोक लगा दी थी। इनमें ही एक मुकदमा थाना भोट में दर्ज हुआ था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।