Rampur News: शेखूपुरा वार्ड में 110 मीटर आरसीसी सड़क का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: नगर पंचायत नरपतनगर के वार्ड संख्या 11 शेखूपुरा में कच्चे मार्ग को पक्की आरसीसी सड़क में बदला गया है। इसके उद्घाटन के दौरान चेयरमैन खालिद अली ने विकास कार्यों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया। अब बारिश में भी स्थानीय लोग आसानी से पैदल निकल सकते हैं।

Rampur News: शेखूपुरा वार्ड में 110 मीटर आरसीसी सड़क का उद्घाटन

Rampur News: स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला के वार्ड संख्या 11 शेखूपुरा में लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बने कच्चे मार्ग को अब पक्की आरसीसी सड़क में बदल दिया गया है। शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन खालिद अली ने नज़ीर अहमद के घर से मुख्य मार्ग तक बनी करीब 110 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। सड़क बनने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

उद्घाटन समारोह

वार्ड 11 में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता था। वार्डवासियों की इस समस्या को देखते हुए चेयरमैन खालिद अली ने मौके का निरीक्षण कराया और प्राथमिकता के आधार पर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया, जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया। शुक्रवार को उद्घाटन के दौरान चेयरमैन खालिद अली ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि नगर का कोई भी रास्ता कच्चा न रहे और सभी मोहल्ले एवं मार्गों का पक्की सड़कों से निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर सभासद रफीक अहमद खां, रियासत अली, नज़ीर अहमद, सगीर अहमद, तस्वीर अहमद, तौकीर अहमद, मेहराब खां, गुच्छन खां, नूर समद वारसी, फरज़ंद खां, मसरूर अहमद, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, गुलाम नबी, रहमत अली, शमशाद हुसैन, खलील अहमद, राजू वाल्मीकि, टिंकू ठाकुर और महराजुद्दीन ठेकेदार आदि रहे।

सामान्य प्रश्न

कहाँ पर आरसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया?
आरसीसी सड़क का उद्घाटन नगर पंचायत नरपतनगर के वार्ड संख्या 11 शेखूपुरा में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: शेखूपुरा वार्ड में 110 मीटर आरसीसी सड़क का उद्घाटन