Congress Protests Death of Worker Prabhat Pandey Demands Judicial Inquiry in Lucknow कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक करोड़ का मुआवजा मांगा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCongress Protests Death of Worker Prabhat Pandey Demands Judicial Inquiry in Lucknow

कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक करोड़ का मुआवजा मांगा

Rampur News - कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष नोमान खान के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा के घेराव के दौरान कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मृत्यु के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 27 Dec 2024 01:18 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, एक करोड़ का मुआवजा मांगा

कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष नोमान खान के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मृत्यु के विरोध में प्रदर्शन कर न्यायिक जांच की मांग की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि 18 दिसंबर को लखनऊ मे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय कि मौत हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा घेराव कार्यक्रम था, जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने जनपदों से लखनऊ आ रहे थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस के बल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनपदवार रोकने का काम किया। बावजूद इसके जब कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की तरफ आगे बढ़े तो कार्यकर्ताओं को कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया गया और पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मृत्यु हो गई, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पुलिस के कारण हुई पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था, इसी कारण कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु हुई है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर बर्खास्त किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ता को न्याय दिलाते हुए परिवारजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी दी जाए।

इस मौके पर युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नादिश खान, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव मोईन पठान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मणि कपूर, रामगोपाल सैनी, रिज़वान मिया, ज़िशान रज़ा, उमर खान, नूर मोहम्मद, नौशाद खान, निज़ाम पाशा, मोहम्मद फाज़िल, मुस्ववीर खान, मोमिन खान, मकदुम अहमद, अज़ीमुद्दीन, रूपनारायण आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।