Congress Leaders Pay Tribute to Former PM Manmohan Singh in Final Journey मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए रामपुर के कांग्रेसी, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCongress Leaders Pay Tribute to Former PM Manmohan Singh in Final Journey

मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए रामपुर के कांग्रेसी

Rampur News - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने निगमबोध घाट तक पैदल चलकर श्रद्धांजलि दी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार ने पुष्पांजलि अर्पित की। शहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 29 Dec 2024 12:31 AM
share Share
Follow Us on
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए रामपुर के कांग्रेसी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की अन्तिम यात्रा में रामपुर के भी कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक अंतिम यात्रा में पैदल चलकर श्रद्धांजलि दी। कार्यवाहक पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार उर्फ निक्कू पंडित ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर डा. मनमोहन सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, शहर अध्यक्ष नोमान खान ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह हमेशा हमारे दिलों में ज़िन्दा रहेंगे। उन्होंने देश के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन में अनेक योजनाओं का संचालन कर देश के गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने का काम किया है। इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष अकरम सुल्तान, युवा कांग्रेस ज़िला आरिफ अल्वी, फरीद अहमद, सुहैल खान, मुस्ववीर खान, दुर्गेश मौर्य, जिवेन्द्र गंगवार, कलीम अहमद, शप्पू अंसारी, नादिश खान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।