Congress Leaders Hold Candle March in Memory of Former PM Dr Manmohan Singh कांग्रेसियों ने गांधी समाधि तक निकाला कैंडिल मार्च, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsCongress Leaders Hold Candle March in Memory of Former PM Dr Manmohan Singh

कांग्रेसियों ने गांधी समाधि तक निकाला कैंडिल मार्च

Rampur News - कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गांधी समाधि पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में कैंडिल मार्च निकाला। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवा कांग्रेस और किसान कांग्रेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 29 Dec 2024 11:31 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने गांधी समाधि तक निकाला कैंडिल मार्च

कांग्रेस पदाधिकारियो ने गांधी समाधि पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की याद में कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ अल्वी और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नादिश खान ने सयुक्त रूप से कहा कि आर्थिक सुधारों के जनक डॉ.मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने अपने हर फैसले से देश को मजबूत किया। शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि वह एक सफल अर्थशास्त्री, एक दूरदर्शी राजनेता, एक विनम्र विद्वान नेता थे। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मणि कपूर, रिजवान मिया, सुहैल खान, अमनजीत सिंह, लव कुमार, जिशान रजा, मोहम्मद फाजिल, मोहम्मद शाहिद, रिजवान अली, शरीफ अहमद, सैय्यद अर्श, मुजीब खान, उमर खान, अकरम सुलतान, जैद खान, बाबू अली, जगदीश अवस्थी, रूपनारायण, अजीमुद्दीन और जगमोहन मोना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।