
कांग्रेस ने वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत की
Rampur News - रामपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। पहले दिन ही 100 से अधिक नागरिकों ने अपनी सहमति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने इसे लोकतंत्र...
रामपुर। कांग्रेसियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय काजी गली से की। पहले दिन ही 100 से अधिक नागरिकों ने भाजपा सरकार की वोट चोरी और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ अपनी सहमति दर्ज कर हस्ताक्षर किए। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। भाजपा ने खुलेआम वोट चोरी कर जनता के अधिकारों का हनन किया है। अब समय आ गया है कि जनता खुद आगे आकर उनकी काली करतूतों का पर्दाफाश करे। कांग्रेस पार्टी हर गली, हर मोहल्ले और हर गांव तक यह संदेश पहुंचाएगी।

इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बाकर अली खान, अर्सलान खान, साहिर रजा खां, शारीब अली खान, ताहिर अंजुम, चितरंजन श्रीवास्तव, यासिर शाह खां, नोमान मुमताज खां, मुमताज शाहवेज खां, प्रेम रस्तोगी, फरीद खां आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




