धूमी मियां के अस्ताना पर कुरान पाक मुकम्मल

Feb 27, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के मोहल्ला नाला पार में हजरत धूमी मियां के अस्ताना आलिया पर तराबी के दौरान कुरान मुकम्मल हुआ। हाफिज अर्सलान ने चार पारे पढ़े और उलेमा ने अमन और भाईचारे के लिए दुआ की। मौलाना सत्तार ने रमज़ान के महत्व पर जोर दिया और इंसानियत को बढ़ावा देने की बात की।

धूमी मियां के अस्ताना पर कुरान पाक मुकम्मल

रामपुर। शहर के मोहल्ला नाला पार स्थित हजरत धूमी मियां के अस्ताना आलिया पर तराबी के दौरान कुरान पाक मुकम्मल हो गया। खत्म कुरान के दौरान उलेमा ने देश और दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। रमजान शरीफ के मुकद्दस महीने में सातवें रोज़े पर हाफिज अर्सलान साहब ने रोजाना चार पारे सुना कर कुरान करीम मुकम्मल किया। जबकि हाफिज मेराजुन नबी साहब ने सामेअ के तौर पर कुरान शरीफ सुना। कुरान मुकम्मल होने पर मौजूद नमाजियों और अकीदतमंदों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। नमाज के बाद मौलाना सत्तार साहब ने बयान फरमाते हुए कहा कि रमज़ान रहमतो, बरकतो, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है।

यह महीना सब्र, तकवा और अपने किरदार को बेहतर बनाने का पैगाम देता है। उन्होंने हजरत धूमी मियां रहमतुल्लाह अलैह की तालीमात का हवाला देते हुए कहा कि औलिया-ए-किराम हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करते आए हैं, तोड़ने का नहीं, उन्होंने जोर देकर कहा कि मस्जिदें और खानकाहें सिर्फ इबादत की जगह नहीं बल्कि इंसानियत और अच्छाई का पैगाम देने के मरकज़ हैं, आखिर में मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी मोहब्बत और भाईचारे के साथ देश की तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआएं कराई गईं। इस मौके पर मजार के सज्जादा नशीन ताहिर मियां साहब मौजूद रहे, इनके अलावा नईमू जफर, कैसर मियां, रेहान खां, मुश्ताक खां, बाबर अफरीदी समेत बड़ी तादाद में मोहल्ले के लोग और अकीदतमंद शरीक हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।