Rampur News: कांवड़ियों और जुलूस-ए-मोहम्मदी के स्वागत की बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: शनिवार को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ और ई-रिक्शा यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि संगठन भाईचारे और जनसेवा के लिए कार्य कर रहा है। हरिद्वार से कांवड़ियों का स्वागत 23 अगस्त को होगा। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भी स्वागत किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से तैयारियों में जुटने की अपील की गई।

Rampur News: कांवड़ियों और जुलूस-ए-मोहम्मदी के स्वागत की बनी रणनीति

Rampur News: शनिवार को राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ एवं ई-रिक्शा यूनियन की बैठक नगर सचिव अली अहमद अंसारी के आवास, मोहल्ला टांडा हुरमतनगर में हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि संगठन सामाजिक एकता, भाईचारे, जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सावन के पवित्र सोमवार के मद्देनजर हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों का 23 अगस्त को पुष्पवर्षा, शीतल जल और फल वितरित कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सचिव अली अहमद अंसारी करेंगे। इसके अलावा संगठन की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी का भी स्वागत किया जाएगा।

इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी कुलदीप वाल्मीकि और नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की गई। बैठक में अनिल राज, नवीन कुमार सोनू, शहजादे अली, आदिल अहमद, निसार अली, उस्मान हाफिज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: कांवड़ियों और जुलूस-ए-मोहम्मदी के स्वागत की बनी रणनीति