तीन डिग्री तापतान मासूम बच्चों के लिए बीमारी की घंटी
Rampur News - इन दिनों तापमान तीन डिग्री तक गिर गया है, जिससे बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया जैसे लक्षण बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने गर्म कपड़े पहनाने, गर्म पानी देने और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स के सेवन की सलाह दी है। अस्पतालों में बच्चों की ओपीडी बढ़ रही है, विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इन दिनों तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे मौसम में बच्चों का ध्यान रखना और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। सर्दी की वजह से बच्चों में कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि लक्षण सामने आ रहे हैं। इसीलिए चिकित्सकों ने इससे बचाव की सलाह दी है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों पर अभिभावक अपने बच्चों को इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में भी हर रोज 40 से 50 बच्चों की ओपीडी हो रही है इनमें 60 फीसदी से अधिक बच्चे कोल्ड डायरिया और निमोनिया आदि पीड़ित हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. युगल किशोर ने बताया कि सर्दी में बच्चों को बचाकर रखें।
उनको गर्म कपड़ें पहनाएं और गर्म पानी पीने को दें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों को बादाम का सेवन कराना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से शरीर में गर्मी का माहौल बना रहता है और उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. जोशी ने बताया कि सर्दी में बच्चों को गर्म माहौल में रखें तो बेहतर है। ये हैं लक्षण -दस्त -उल्टी -पेट दर्द -बुखार -सर्दी और खांसी -कमजोरी और चिड़चिचिड़ापन -डिहाइड्रेशन घरेलू देखभाल और उपचार -ओआरएस: हर दस्त के बाद ओआरएस का घोल पिलाएं ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक) की कमी न हो।. -स्तनपान/फॉर्मूला: शिशुओं को नियमित रूप से स्तनपान या फॉर्मूला दूध दें। -आहार: बड़े बच्चों को केला, चावल, उबले आलू, दलिया, खिचड़ी जैसे हल्के और स्टार्चयुक्त भोजन दें। -आराम: बच्चे को पर्याप्त आराम करने दें और हल्के कपड़े पहनाएं। -साफ-सफाई: हाथ धोने पर विशेष ध्यान दें और घर को साफ रखें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




