ओपीडी के बाहर अनाधिकृत वाहनों को हटवाया

Mar 14, 2026 10:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - जिला अस्पताल की ओपीडी में गलत तरीके से खड़े वाहनों को CMS डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने हटवाया। इससे अस्पताल के गेट पर अव्यवस्था कम हुई और मरीजों को सुविधा मिली। उन्होंने लोहे की चेन लगाई ताकि कोई वाहन ऊपर न चढ़ सके। पार्किंग के लिए पुलिस चौकी के सामने और अस्पताल के पार्क में जगह उपलब्ध है।

ओपीडी के बाहर अनाधिकृत वाहनों को हटवाया

जिला अस्पताल की ओपीडी में दूसरी मंजिल पर गलत तरीके से खड़े हो रहे वाहनों को सीएमएस ने हटवा दिया है। इन वाहनों की वजह से अस्पताल गेट पर अव्यवस्था हावी हो रही थी और मरीजों को भी निकलने-बैठने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने वाहनों को हटवाने के बाद पूर्व की भांति दोनों दिशाओं पर लोहे की चेन डलवा दी है जिससे कोई वाहन ऊपर नहीं चढ़ सके। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस चौकी के सामने जगह हैं। मरीज या उनके तीमारदार वहां पर वाहन खड़ा कर सकते हैं।

सहूलियत के लिए अस्पताल के पार्क में भी पार्किंग की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग यहां-वहां बाइकों को खड़ा न करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।