ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में आसमान में छाए बादल, बढ़ी उमस

रामपुर में आसमान में छाए बादल, बढ़ी उमस

आसमान बादल छाने से उमस बढ़ गई। पसीने से तरबतर लोग गर्मी से बिलबिला गए। आद्रता 79 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 4 सितंबर तक बारिश के संकेत दिए...

रामपुर में आसमान में छाए बादल, बढ़ी उमस
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 24 Aug 2019 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

आसमान बादल छाने से उमस बढ़ गई। पसीने से तरबतर लोग गर्मी से बिलबिला गए। आद्रता 79 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 4 सितंबर तक बारिश के संकेत दिए हैं।

शनिवार को आद्रता 79 प्रतिशत होने से उमस खासी बढ़ गई और लोगों के शरीर से पसीना बहता रहा। पूरे दिन आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. उदय प्रताप शाही ने 4 सितंबर तक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भीषण बारिश के संकेत दिए हैं। बारिश होने पर खरीफ की फसलों को खासा लाभ मिलने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें