पाबंदी शुरू होने के साथ शुरू हुआ सफाई अभियान
55 घन्टे की पाबंदी के साथ ही जिले भर में विशेष सफाई अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सेनेटाइजेशन का भी शुरू कर दिया गया...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 18 Jul 2020 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें
55 घन्टे की पाबंदी के साथ ही जिले भर में विशेष सफाई अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सेनेटाइजेशन का भी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने पाबंदी के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद शनिवार से सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, पालिका परिषद रोड समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। पालिका के अफसर लगातार इस नजर रखे हुए हैं। इस दौरान सेनेटाइजेशन भी कराया जा रहा है।