प्रभु यीशु ने समस्त मानव जाति को शांति का पाठ पढ़ाया
Rampur News - क्षेत्र में प्रभु यीशु का जन्मदिवस खुशी के साथ मनाया गया। जोसफनगर के सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें फादर फिलोमोन और फादर सिद्धू ने ईसा मसीह के प्रेम और मानवता के संदेश पर...

क्षेत्र में प्रभु यीशु का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष रूप से सजाए गए चर्चों में समुदाय के लोगों द्वारा प्रार्थना सभाएं की गईं और केक काटकर ख़ुशी का इजहार किया गया। बुधवार की सुबह नैनीताल हाईवे स्थित गांव जोसफनगर में सेंट थॉमस चर्च में पल्ली पुरोहित फादर फिलोमोन और फादर नियामत सिद्धू ने प्रार्थना सभा को संबोधित किया। उन्होंने ईसा मसीह को प्रेम व मानवता का संदेशवाहक बताया। कहा कि यीशु ने पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैलाया, जिसकी रोशनी आज भी इंसानियत को मजबूत किए हुए है। उन्होंने देश की तरक्की तथा समस्त विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर एंब्रोस कुटीना, नाजर मसीह, मास्टर थोमस, जीत मसीह, रमेश मसीह, रोम मसीह फिलिप मसीह, युवा संग के अध्यक्ष सावियो, मानसी मिशेल, शिवानी, यूनुस मसीह आदि मौजूद रहे।।कार्यक्रम में पल्ली परिषद, महिला मंडली एवं युवा संग के सभी सदस्यों ने अपना विशेष सहयोग दिया। वहीं गिरजा घर में की गई साज सजावट इस कार्यक्रम में चार चांद लगा रहे थे और प्रार्थना समाप्त होने के बाद सबके लिए चाय और क्रिसमस प्लम केक का वितरित किया। उधर, ईसानगर स्थित होली फैमिली चर्च, मनिहारखेड़ा स्थित सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च, मदर फात्मा चर्च तथा सेंट मार्टिन चर्च में भी प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने गांव जोसफनगर व होली फैमली सहित अन्य चर्चों पर पहुंचकर समाज के लोगों के साथ खुशियां मनाई। साथ ही फादर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके ग्राम प्रधान सुखदेव सिंह, कमल यादव, कफिल अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।