Rampur News: 29 सितंबर को रामपुर बनेगा मिनी खाटू धाम, भजनों से गूंजेगा शहर
Rampur News: रामपुर में लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 29 सितंबर को भव्य बाबा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Rampur News: रामपुर में लखदातार सेवा समिति के तत्वाधान में आगामी 29 सितंबर को भव्य बाबा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सनातन धर्म सभा श्याम मंदिर, चाह-इंछा राम में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों, व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में श्याम भक्तों ने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे और तैयारियों को समय से पूरा करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार 29 सितंबर को होने वाले इस विशेष श्याम संकीर्तन में देश के अलग-अलग स्थानों से प्रसिद्ध भजन कलाकार रामपुर पहुंचेंगे।
इनमें कलकत्ता से संजय मित्तल, वृंदावन से कुंजबिहारी हरिदास, अभिषेक नामा तथा उत्कर्ष अरोड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। ये कलाकार बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगेंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से संकीर्तन में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


