रालोद ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Rampur News - राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके संघर्षों और योगदान को याद किया गया, जो किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित थे। सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दृारा किसान, मजदूर, गरीब एवं ग्रामीण समाज के हित में किए गए संघर्षों और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश के किसानों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार , जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुलदीप कौर ,नगर अध्यक्ष नवाब खान ,सरदार दर्शन सिंह, कलावती , संकर लाल लोधी , रामस्वरूप गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


