ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर किले की बदलेगी सूरत, प्रशासन ने शुरू की कवायद

रामपुर किले की बदलेगी सूरत, प्रशासन ने शुरू की कवायद

ऐतिहासिक किले की जर्जर हालत मे सुधार कराकर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम ने अफसरों के संग आज खुद मौका मुआयना किया। साथ ही अफसरों...

रामपुर किले की बदलेगी सूरत, प्रशासन ने शुरू की कवायद
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 19 Sep 2019 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐतिहासिक किले की जर्जर हालत मे सुधार कराकर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम ने अफसरों के संग आज खुद मौका मुआयना किया। साथ ही अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।

रामपुर यूं तो एक ऐतिहासिक शहरों में शामिल रहा है। नवाबों के शहर के नाम से जाने वाले इस रामपुर के एतिहासिक स्थलों की हालत काफी जर्जर है। सपा शासन काल में रामपुर के किले की इमारत को काफी नुकसान पहुंचाया गया था। अब इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने रामपुर के ऐतिहासिक किले की हालत को सुधारने का फैसला लिया है। इसके तहत किले को खूबसूरत रंग दिया जाएगा। साथ ही इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर सपा शासन में बनाए गए वाटर पार्क को फिर से शुरू कराने की कवायद की जा रही है। इसके साथ ही यहां दीवार तोड़कर बनाई गई दीवारों को लेकर भी कुछ बड़ा फैसला होगा। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने अफसरों के साथ मिलकर किला परिसर का मुआयना किया साथ ही आवश्यक निेर्दश दिए। इस दौरान उन्होंने किले का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें