Rampur News: आज से परिषदीय स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में मौसम में सुधार और तापमान में गिरावट के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है। अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालय 08:00 से 14:00 तक चलेंगे। यह निर्णय भीषण गर्मी के कारण पहले के समय में बदलाव के बाद लिया गया है।

Rampur News: आज से परिषदीय स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

Rampur News: रामपुर। मौसम के अनुकूल होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नए आदेश के अनुसार, जनपद में आज से कक्षा एक से आठ तक संचालित समस्त परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूल अब प्रात: 08:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधन को अपने स्तर से समय निर्धारण का निर्णय लेने की छूट दी गई है। इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था।

बीएसए ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।